Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 उच्च न्यायिक अधिकारियों के तबादले


बिलासपुर।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय ने उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग के 17 न्यायिक अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के तहत विभिन्न जिला एवं सत्र न्यायाधीशों, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीशों तथा हाईकोर्ट के प्रशासनिक पदों पर पदस्थ अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।


आदेश के अनुसार, जगदलपुर के प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत को स्पेशल जज (एनआईए) कोर्ट, जगदलपुर में पदस्थ किया गया है। सिद्धार्थ अग्रवाल को प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जगदलपुर बनाया गया है। किरण कुमार जांगड़े को प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बलरामपुर-रामानुजगंज तथा विनय कुमार प्रधान को रायपुर में ही एफटीसी (पॉक्सो) कोर्ट में पदस्थ किया गया है। डमरूधर चौहान को रायपुर में दशम जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।


अब्दुल जाहिद कुरैशी, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलौदाबाजार, को हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (विजिलेंस) नियुक्त किया गया है। राकेश कुमार वर्मा को छत्तीसगढ़ न्यायिक अकादमी, बिलासपुर में अतिरिक्त निदेशक बनाया गया है। ओम प्रकाश जायसवाल को हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (न्यायिक) तथा रूपनारायण पात्रे को हाईकोर्ट लीगल सर्विस कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया है।


श्रीमती विनिता वारनेर को सूरजपुर से बलौदाबाजार का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है, जबकि थामस एक्का को सूरजपुर का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। रायपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को विशेष न्यायाधीश (एट्रोसिटी कोर्ट) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।


इसके अलावा श्रीमती संगीता नवीन तिवारी को बलौदाबाजार, डॉ. मनोज कुमार प्रजापति को सारंगढ़-रायगढ़, अमित राठौर को रायपुर, सुमित कपूर को रायपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अमित कुमार कोहली को बलरामपुर-रामानुजगंज पदस्थ किया गया है।


हाईकोर्ट ने तबादला आदेश अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!