Advertisement Carousel

सर्पदंश से दो सगे मासूम भाइयों की मौत, गांव में मातम


खटिया पर सोते समय सांप ने डसा, इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दोनों ने तोड़ा दम


अंबिकापुर/बलरामपुर। बलरामपुर जिले के पिपरसोत तुर्रापारा गांव में सर्पदंश की दर्दनाक घटना में दो सगे मासूम भाइयों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान 9 वर्षीय विकास और ढाई वर्षीय विक्रांत के रूप में हुई है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार, तीनों भाई रात में खाना खाने के बाद खटिया पर सो रहे थे। देर रात सांप के काटने के बाद दो बच्चों के रोने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। बच्चों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।


घटना के बाद परिजनों ने सांप को लोहे की कढ़ाई से ढककर घर में ही बंधक बना लिया। मृतक विकास कक्षा चौथी का छात्र था, जबकि विक्रांत आंगनबाड़ी जाता था। एक ही परिवार के दो मासूम बेटों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।

error: Content is protected !!