Advertisement Carousel

पीड़ित परिवारों से मिले करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजसिंह शेखावत, आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग


बैकुंठपुर पहुंचे डॉ. राजसिंह शेखावत, सरकार को दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी


बैकुंठपुर (कोरिया)। करणी सेना के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजसिंह शेखावत सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर के साथ कोरिया जिले के बैकुंठपुर पहुंचे। यहां उन्होंने हाल ही में हुए चर्चित हत्याकांड में जान गंवाने वाले पूर्व जनपद अध्यक्ष भरत उर्फ लाला सिंह एवं उनके साथियों के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।


मीडिया से चर्चा के दौरान डॉ. शेखावत ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस जघन्य हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान उन्होंने आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी और एनकाउंटर संबंधी बयान भी दिया।


उल्लेखनीय है कि 16 जून को पूर्व जनपद अध्यक्ष भरत उर्फ लाला सिंह, नागेंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह की फॉर्च्यूनर वाहन में कथित तौर पर ट्रकों के बीच फंसाकर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है।

मामले में पुलिस जांच जारी है और आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!