Advertisement Carousel

चप्पल में थूककर युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल


ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर रस्सी से बांधा, पुलिस ने हिरासत में लिया


धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम खरतुली में युवक के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तीन युवक एक युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में यह भी नजर आ रहा है कि आरोपियों में से एक युवक चप्पल में थूकने के बाद पीड़ित की पिटाई कर रहा है।


घटना के बाद ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के मौके पर पहुंचने तक उसे रस्सी से बांधकर रखा। सूचना मिलने पर अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि घटना ग्राम खरतुली की है। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद इलाके में घटना को लेकर चर्चा का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!