Advertisement Carousel

कुलतूली में खाद मंत्री दयालदास बघेल का जनसंपर्क, गंगा तट पर किया पूजन


कुलतूली / पश्चिम बंगाल।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रवास के दौरान प्रभार क्षेत्र विधानसभा क्रमांक 129, कुलतूली में छत्तीसगढ़ के खाद मंत्री दयालदास बघेल द्वारा व्यापक जनसंपर्क और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। दिनभर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्थानीय नागरिकों, कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ जनों से मुलाकात कर संगठन की भावी रणनीति, विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।


प्रवास के दौरान कुलतूली क्षेत्र के अंतिम गांव कैखली आश्रम पहुंचकर मंत्री बघेल ने ग्रामवासियों के साथ आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर स्थानीय समस्याओं, मूलभूत सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े विषयों पर खुलकर विचार-विमर्श हुआ। ग्रामीणों ने अपने सुझाव एवं अपेक्षाएं साझा कीं, जिन पर मंत्री ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए सकारात्मक समाधान का भरोसा दिलाया।


इसके उपरांत उन्होंने पवित्र रामकृष्ण मिशन के मंदिर में दर्शन कर पूजन-अर्चन किया और प्रदेश की समृद्धि, शांति एवं विकास की कामना की। संतजनों का आशीर्वाद प्राप्त कर उन्होंने जनसेवा के अपने संकल्प को और अधिक दृढ़ करने की बात कही।


प्रवास के दौरान पावन गंगा नदी के तट पर पहुंचकर मां गंगा का दर्शन किया तथा विधि-विधान से जल अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की।


खाद मंत्री दयालदास बघेल का यह प्रवास केवल चुनावी गतिविधियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि क्षेत्र की जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करने, उनकी भावनाओं को समझने और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का महत्वपूर्ण अवसर बना। क्षेत्रवासियों में उनके आगमन को लेकर उत्साह एवं विश्वास का वातावरण देखने को मिला, जो आगामी समय में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध हो सकता है।

error: Content is protected !!