Advertisement Carousel

तालाब किनारे मिले मगरमच्छ के 6 शावक, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर खुटाघाट डैम में छोड़ा


बिलासपुर/रतनपुर। बिलासपुर की धार्मिक नगरी रतनपुर स्थित बिकमा तालाब में शुक्रवार सुबह उस समय लोगों में कौतूहल मच गया, जब तालाब किनारे बने गड्ढे में मगरमच्छ के 6 शावक दिखाई दिए। माना जा रहा है कि तालाब के किनारे मगरमच्छ ने अंडे दिए थे, जिनसे निकलकर ये शावक बाहर आए।


सुबह तालाब में नहाने पहुंचे लोगों ने शावकों को देखकर इसकी सूचना तत्काल रतनपुर पुलिस और वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान वार्ड पार्षद मनोज कुमार पाटले भी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी शावकों को सुरक्षित बाहर निकालकर वन विभाग को सौंपा गया।


वन विभाग की टीम ने सभी 6 मगरमच्छ शावकों को सुरक्षित खुटाघाट डैम में छोड़ दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार बिकमा तालाब में अभी भी करीब तीन वयस्क मगरमच्छ मौजूद हैं। इसे देखते हुए वन विभाग क्षेत्र में लगातार निगरानी रख रहा है।


वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि तालाब के आसपास सतर्कता बरतें और मगरमच्छ दिखाई देने या किसी भी असामान्य गतिविधि की सूचना तत्काल विभाग या पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!