Advertisement Carousel

BAPS का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, पार्थ गौरव शाह ने भी किया गौरवान्वित

वडोदरा। BAPS स्वामीनारायण संस्था द्वारा परम पूज्य महंत स्वामी महाराज के 92वें जन्मोत्सव के अवसर पर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की गई। संस्था ने “Largest Simultaneous Hindu Text Recitation” (सबसे बड़ा सामूहिक हिंदू ग्रंथ पाठ) का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इस रिकॉर्ड में 12,723 बच्चों ने एक साथ ‘सत्संग दीक्षा’ के 315 संस्कृत श्लोकों का पाठ कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया।

इस भव्य आयोजन में पार्थ गौरव शाह ने भी सहभागिता की और सफलतापूर्वक पाठ पूर्ण कर इस ऐतिहासिक उपलब्धि का हिस्सा बने। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, समाज और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

BAPS के अनुसार महंत स्वामी महाराज की प्रेरणा से 15 हजार से अधिक बच्चों ने एक वर्ष के भीतर ‘सत्संग दीक्षा’ का कंठस्थ अध्ययन किया था, जिनमें से 12,723 बच्चों की उपस्थिति और सामूहिक पाठ को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने आधिकारिक मान्यता दी। 

पार्थ गौरव शाह की इस सफलता को आध्यात्मिक शिक्षा, संस्कार और अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है। उनके इस योगदान ने न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज का नाम भी गौरवान्वित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!