रेत कारोबार विवाद में तीन लोगों की जिंदा जलाकर हत्या के मामले में परिवार की मांग पर बड़ा फैसला
रायपुर। कोरिया जिले के नैगोई गांव में रेत कारोबार को लेकर हुए चर्चित ट्रिपल मर्डर मामले में राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने मामले की CBI जांच कराने की अनुशंसा केंद्र सरकार से की है।
लल्ला सिंह हत्याकांड में उबाल, डॉ. राजसिंह शेखावत का बड़ा ऐलान— “न्याय नहीं मिला तो सरकार नहीं बनने दूंगा”
गौरतलब है कि 16 जून को कोरिया जिले के नैगोई में रेत कारोबार से जुड़े एक कारोबारी को गाड़ी सहित जिंदा जला दिया गया था। इस दिल दहला देने वाली घटना में दो अन्य लोगों की भी मौत हो गई थी। घटना के बाद पूरे प्रदेश में आक्रोश का माहौल था।
मृतकों के परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए लगातार CBI जांच की मांग की थी। परिजनों की मांग और मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने अब केंद्र सरकार को CBI जांच की अनुशंसा भेज दी है। केंद्र सरकार की स्वीकृति मिलने के बाद मामले की जांच CBI को सौंपी जा सकती है।
