Advertisement Carousel

6 करोड़ की सड़क मंजूर, गंदे पानी से विरोध करने वाले युवक ने दूध से नहाकर जताया आभार

जांजगीर-चांपा।
डोंगाकोहरौद गांव में सड़क निर्माण की मांग को लेकर गड्ढे के गंदे पानी से नहाकर विरोध जताने वाला युवक एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार युवक ने उसी स्थान पर दूध से स्नान कर सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


जानकारी के अनुसार, गांव में सड़क निर्माण के लिए 6 करोड़ 5 लाख रुपये की स्वीकृति मिलने के बाद युवक ने अनोखे अंदाज में खुशी जताई। उसने कहा कि सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर किया गया उसका विरोध सफल रहा और अब क्षेत्र के लोगों को जल्द बेहतर सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद है।


गौरतलब है कि कुछ समय पहले इसी युवक ने सड़क की खराब हालत के विरोध में गड्ढे में भरे गंदे पानी से स्नान कर प्रशासन और सरकार का ध्यान आकर्षित किया था। अब सड़क निर्माण की मंजूरी मिलने के बाद उसने उसी स्थान पर दूध से स्नान कर आभार जताया। युवक का यह वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

error: Content is protected !!