Advertisement Carousel

11 जीवित कछुओं के साथ आरोपी गिरफ्तार, बेचने की फिराक में था तस्कर



वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने पी.वी.-124 में मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई, वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज।

पखांजूर। वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पी.वी.-124 क्षेत्र से एक आरोपी को 11 जीवित कछुओं के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी इन कछुओं को बेचने की फिराक में था। वन विभाग ने सभी कछुओं को बरामद कर सुरक्षित कब्जे में लिया है।


वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग मामले की जांच कर यह पता लगाने में जुटा है कि कछुओं की तस्करी के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है।

error: Content is protected !!