Advertisement Carousel

अंबिकापुर के निजी स्कूल में शिक्षक ने बच्चों से 100 बार लिखवाई अश्लील गाली, जांच के आदेश

अंबिकापुर। शहर के बिरला प्राइवेट स्कूल में एक शिक्षक की कथित अनुचित सजा का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो छात्रों के बीच हुए विवाद के बाद शिक्षक ने बच्चों को दंड स्वरूप कॉपी में 100 बार अश्लील गाली लिखने का निर्देश दे दिया। मामला सामने आने के बाद अभिभावकों में नाराजगी है और शिक्षक के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी है।

जानकारी के अनुसार, दो बच्चे आपस में विवाद के दौरान अश्लील शब्दों का प्रयोग कर बैठे थे। इसकी शिकायत लेकर एक छात्र शिक्षक के पास पहुंचा। आरोप है कि शिक्षक ने बच्चों को समझाने या उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के बजाय वही अश्लील गाली कॉपी में 100 बार लिखने की सजा दे दी।

जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और शिक्षक व स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद शहर में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

इधर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश झा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!