Advertisement Carousel

प्रतिबंध के बावजूद राजिम क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन के आरोप, रात में घाट चलने का ऑडियो वायरल

गरियाबंद। राजिम क्षेत्र में रेत उत्खनन पर प्रतिबंध के बावजूद कुछ स्थानों पर कथित तौर पर अवैध रेत उत्खनन और परिवहन जारी रहने की चर्चा है। इस बीच रेत से जुड़े वाहन चालकों के बीच एक ऑडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें रात के समय घाट संचालित होने की बात कही जा रही है।

वायरल ऑडियो में रात करीब 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रेत घाट चलने का दावा किया जा रहा है। ऑडियो में गरियाबंद जिले के नागझर घाट का भी उल्लेख होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि अवैध गतिविधियों से जुड़े लोगों द्वारा लिखित या मैसेज के बजाय ऑडियो के माध्यम से सूचना एक-दूसरे तक पहुंचाई जा रही है, ताकि संदेश आसानी से ट्रेस न हो सके।

हालांकि, वायरल ऑडियो की सत्यता और उसमें किए गए दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यदि प्रतिबंध के बावजूद रात के समय रेत उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है तो यह प्रशासन की निगरानी और कार्रवाई पर भी सवाल खड़े करता है। मामले में प्रशासन द्वारा जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

error: Content is protected !!