Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड देगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’, 10 श्रेणियों में होगा सम्मान

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड देगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’, 10 श्रेणियों में होगा सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’ प्रदान करेगा। होटल, टूर ऑपरेटर, जिला पर्यटन, स्टार्टअप, रिसॉर्ट, पर्यटक सूचना केंद्र, होमस्टे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, इको-टूरिज्म और एडवेंचर टूरिज्म सहित कुल 10 श्रेणियों में एक-एक विजेता का चयन किया जाएगा। प्रत्येक विजेता को 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और मेमेंटो प्रदान किया जाएगा।

पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक व्यक्ति एवं संस्थाएं अपनी प्रविष्टियां it@visitcg.in पर ई-मेल के माध्यम से भेज सकते हैं। आवेदन पत्र छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

इन 10 श्रेणियों में होगा सम्मान

  1. सर्वश्रेष्ठ होटल
  2. सर्वश्रेष्ठ पंजीकृत टूर ऑपरेटर
  3. सर्वश्रेष्ठ जिला टूरिज्म प्रमोशन अवॉर्ड
  4. सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्टार्टअप/उद्यमिता पुरस्कार
  5. CTB Star Performer – सर्वश्रेष्ठ रिसॉर्ट
  6. CTB Star Performer – पर्यटक सूचना केंद्र
  7. सर्वश्रेष्ठ होमस्टे
  8. सर्वश्रेष्ठ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर
  9. सर्वश्रेष्ठ इको टूरिज्म साइट
  10. सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड

नवाचार से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक बनेगा आधार

पुरस्कार के लिए केवल आर्थिक प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास, बेहतर सेवाएं, स्वच्छता, रोजगार सृजन, स्थानीय समुदाय की भागीदारी, डिजिटल प्रचार, CSR गतिविधियां, पर्यावरण संरक्षण और पर्यटकों को बेहतर अनुभव उपलब्ध कराने जैसे मानकों को भी महत्व दिया जाएगा।

सोशल मीडिया श्रेणी में छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों पर प्रभावी रील्स, वीडियो और डिजिटल कंटेंट तैयार कर राज्य के पर्यटन को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित करने वाले कंटेंट क्रिएटर्स को सम्मानित किया जाएगा। वहीं इको-टूरिज्म श्रेणी में जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा और स्थानीय समुदायों की भागीदारी जैसी गतिविधियों को प्राथमिकता मिलेगी।

एडवेंचर टूरिज्म श्रेणी में कैंपिंग एवं अन्य साहसिक गतिविधियों के सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण संचालन, पर्यटकों की संख्या, राजस्व तथा नए एडवेंचर प्रोडक्ट विकसित करने जैसे मानकों पर मूल्यांकन होगा।

प्राप्त आवेदनों का परीक्षण निर्धारित पात्रता एवं मूल्यांकन मानदंडों के आधार पर राज्य पर्यटन विभाग/निर्णायक समिति द्वारा किया जाएगा। बोर्ड का उद्देश्य पर्यटन क्षेत्र में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, नवाचार, सतत पर्यटन और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं को बढ़ावा देना है।

आवेदन की अंतिम तिथि : 15 सितंबर 2026
ई-मेल : it@visitcg.in
संपर्क : 94594-60947

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!