रायपुर, 31 अगस्त 2026। राज्य शासन ने जशपुर के झरगांव में फुटबॉल स्टेडियम निर्माण के लिए 5 करोड़ 49 लाख 40 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद खेल विभाग ने सोमवार को मंत्रालय से इसकी स्वीकृति के आदेश जारी किए।
करीब चार एकड़ क्षेत्र में बनने वाले स्टेडियम में फुटबॉल मैदान के साथ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, दर्शक गैलरी, मिनी स्टेज, पार्किंग और पैवेलियन की सुविधाएं होंगी। खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए अलग-अलग टॉयलेट भी बनाए जाएंगे। स्टेडियम के निर्माण से जशपुर क्षेत्र के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी और स्थानीय खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच मिलेगा।
