Advertisement Carousel

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, प्रदेश में जलेंगे 36 लाख ‘आशीर्वाद के दीये’ : विजय शर्मा


PM मोदी के संवैधानिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने पर होंगे सेवा, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण से जुड़े 25 प्रमुख कार्यक्रम

रायपुर। उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के दीर्घायु, स्वस्थ और ऊर्जावान जीवन की कामना के लिए प्रदेश के करीब 36 लाख ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाए जाएंगे। प्रत्येक बूथ पर कम से कम 100 दीप प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया है।


अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा के रंग’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘25 साल की 25 कहानियां’, ‘सेवा सेतु’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ समेत कई कार्यक्रम होंगे। 7 अक्टूबर को जिला मुख्यालयों के प्रमुख चौराहों पर मशाल और एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सभी जिला केंद्रों को संबोधित करेंगे।


वडनगर से वाराणसी तक ‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ भी निकाली जाएगी। इसके अलावा स्कूलों में ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान, जनसेवक महाकुंभ, सेवा गतिविधियां और युवाओं-स्टार्टअप्स के लिए इनोवेशन चैलेंज आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!