Advertisement Carousel

माओवादी डंप से BGL कलपुर्जे, ग्रेनेड और डेटोनेटर बरामद

बीजापुर। जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस और सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। अलग-अलग इलाकों में चलाए गए सर्चिंग अभियान के दौरान माओवादी डंप से बड़ी मात्रा में BGL (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) के कलपुर्जे, ग्रेनेड, तीर बम और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।

9 सितंबर को सीआरपीएफ की 196वीं बटालियन ने ताड़पाल पहाड़ी क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पत्थरों और जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 105 BGL राउंड कंपोनेंट्स, एक BGL नोज, दो लोहे के पाइप, एक एल्युमिनियम पतीला और लेथ मशीन का हैंडल बरामद हुआ।

वहीं 5 सितंबर को डीआरजी और थाना मिरतुर की संयुक्त टीम ने इंडरीपाल जंगल से माओवादी डंप में छिपाकर रखे दो ग्रेनेड और पांच तीर बम बरामद किए। बीडीएस टीम ने इन्हें मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।

इसी तरह 6 सितंबर को डीआरजी और थाना मिरतुर पुलिस की संयुक्त टीम ने डुमरीपलनर जंगल से सात बंडल नॉन-इलेक्ट्रिक वायर और छह डेटोनेटर बरामद किए। सुरक्षा बलों की लगातार सर्चिंग से माओवादियों द्वारा छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री का पता चला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!