Advertisement Carousel

युवक की हत्या के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार


सुकमा। तोंगपाल थाना क्षेत्र के लेदा गांव में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मृतक मुन्ना उर्फ आकाश के साथ आरोपियों ने मारपीट की थी, जिससे उसकी मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही तोंगपाल पुलिस मौके पर पहुंची। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।


पुलिस ने मामले में तुला राम मरकाम, मड़काम सन्नू उर्फ इंडिया, शिव राम मरकाम, लखमा मड़कम और सुशीला मरकाम को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी लेदा गांव, थाना तोंगपाल क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!