Advertisement Carousel

लोरमी में सेवा संकल्प का भावुक पल, अरुण साव ने पेंशनधारियों के पैर पखार लिया आशीर्वाद


लोरमी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर लोरमी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत स्नेह, सेवा एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उप मुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक अरुण साव ने दो हजार से अधिक वरिष्ठ पेंशनधारियों का सम्मान किया और उनके पैर पखारकर आशीर्वाद लिया।


वरिष्ठजनों के चरण पखारने और उनसे आशीर्वाद लेने का दृश्य भावुक कर देने वाला रहा। इस दौरान वरिष्ठजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ यज्ञ-हवन भी किया गया।


उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका अनुभव और ज्ञान समाज की सबसे बड़ी पूंजी है। बुजुर्गों का सम्मान करना भारतीय संस्कृति और संस्कार का हिस्सा है।


इधर, लोरमी नगर पालिका क्षेत्र में सवा लाख ‘आशीर्वाद के दीये’ प्रज्ज्वलित किए गए। नगर और गांवों के सार्वजनिक स्थलों, अटल परिसर, चौक-चौराहों, मंदिरों और गुरुद्वारों में दीप जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!