Advertisement Carousel

हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी के कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप हटाए गए


रायपुर। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप को पद से हटा दिया गया है। उन्हें इंद्रावती भवन में अटैच किया गया है। उनकी जगह शासकीय वी.वाय.टी. महाविद्यालय, दुर्ग में इतिहास के प्राध्यापक डॉ. अनिल कुमार पांडेय को प्रभारी कुलसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


भूपेंद्र कुलदीप लंबे समय से विवादों में रहे हैं। उनके खिलाफ 3 अगस्त को FIR भी दर्ज की गई थी। इसके बाद अब उन्हें कुलसचिव के पद से हटाकर इंद्रावती भवन अटैच किए जाने का आदेश जारी हुआ है। डॉ. अनिल कुमार पांडेय अब विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलसचिव के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!