Advertisement Carousel

सरगुजा फर्नीचर घोटाला: 10 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश, 20 हजार पन्नों में जांच का ब्योरा

Business concept.

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा फर्नीचर घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ करीब 20 हजार पन्नों का चालान विशेष न्यायालय, अंबिकापुर में पेश किया गया है।

जांच के अनुसार, राजीव गांधी शिक्षा मिशन में फर्नीचर सप्लाई से जुड़े मामले में कथित अनियमितताओं के कारण 67.48 लाख रुपये की आर्थिक क्षति हुई। आरोप है कि फर्नीचर की सप्लाई होने से पहले ही भुगतान कर दिया गया था। इसी प्रक्रिया को लेकर वित्तीय अनियमितताओं की जांच की गई।

चालान में तत्कालीन समन्वयक एस.पी. पाण्डेय समेत कुल 10 आरोपियों को शामिल किया गया है। EOW/ACB की जांच के बाद न्यायालय में चालान पेश किए जाने से मामले में अब न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

करीब 20 हजार पन्नों के चालान में जांच से जुड़े दस्तावेज और साक्ष्य शामिल बताए गए हैं। मामले में आरोपों पर अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!