Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ पुलिस के 15 अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

विशेष अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला सम्मान, एसपी रॉबिन्सन गुड़िया सहित पुलिस और बस्तर फाइटर्स के जवानों के नाम शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गौरव की खबर है। केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक-2026 के लिए प्रदेश के 15 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का चयन किया गया है। इन्हें 22 सितंबर 2025 को किए गए विशेष अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की स्वीकृति के बाद सम्मान का आदेश जारी किया गया है।

सम्मानित होने वालों में एसपी रॉबिन्सन गुड़िया, एडिशनल एसपी अक्षय प्रमोद साबद्रा, अजय कुमार घोष और सुशील कुमार नायक शामिल हैं। इनके अलावा डीएसपी आशीष कुमार नेताम और सब इंस्पेक्टर महेंद्र पोताई को भी केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक दिया जाएगा।

सूची में हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और बस्तर फाइटर्स के जवानों के नाम भी शामिल हैं। विशेष अभियान में योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों को मिला यह सम्मान छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

अजय कुमार – एडिशनल एसपी
सुशील कुमार नायक – एडिशनल एसपी
आशीष कुमार नेताम – डीएसपी
महेंद्र पोटाई – सब इंस्पेक्टर
पुरुषोत्तम कूपल – हेड कांस्टेबल
रामकुमार डारो – हेड कांस्टेबल
भुवनेश्वर मरकाम – कांस्टेबल
जाइणु राम दुग्गा – कांस्टेबल
राजेश सलाम – बस्तर फाइटर्स
लिखेश्वरी नाग – बस्तर फाइटर्स
चमन लाल – बस्तर फाइटर्स
लक्ष्मण राम कोर्रम – कांस्टेबल
सोमारू राम वड्डे – कांस्टेबल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!