कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र में पिकनिक मनाने की आड़ में जुआ खेलने का मामला सामने आया है। ग्राम पहाड़गांव में पुलिस ने जुआ खेलते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपी बाराद्वार के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में बाराद्वार नगर पालिका के एल्डरमैन रविंद्र खाण्डे और एक स्कूल के प्रिंसिपल शशिकांत दुबे भी शामिल हैं। पुलिस ने मौके से नकदी और ताश की पत्तियां जब्त की हैं। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
मामले में एसआई नवीन पटेल की रिपोर्ट पर उरगा थाने में अपराध क्रमांक 641/2026 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
