Advertisement Carousel

मेटाडोर पलटने से दर्जनों घायल, उपचार जारी

कोरिया/ जनकपुर से रामगढ़ बाजार कराने व्यापारियो को ले जा रही मेटाडोर वाहन बहरासी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई, मेटाडोर में बैठे दर्जनों लोग घायल हो गए, अत्यधिक गम्भीर 03 लोगो को तत्काल शहडोल जिला अस्पताल भेजा गया और शेष 11 लोगो का उपचार जनकपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में चल रहा है, फ़िलहाल किसी व्यक्ति के जानमाल की सूचना प्राप्त नही है…यह घटना आज दोपहर 04 बजे वाहन 407 मिनी मेटाडोर क्रमॉक CG 16 A 1649 से बताई जा रही है पुलिस मौके पर पहुच चुकी है..

इनको किया गया रेफर – अमित गुप्ता, पवन कुमार, पुष्प कुमार गुप्ता
जनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य मे चल रहा है उपचार – मो. असलम, नान बाई, मो. रहमान,राजेश सोनी, शिवप्रसाद,तीरथ गुप्ता, शुभ प्रसाद गुप्ता, अंकुल गुप्ता

error: Content is protected !!