Advertisement Carousel

6 अन्य भाषाओं में लॉन्च हुई पीएमओ की वेबसाइट

दिल्ली / प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.pmindia.gov.in अब बहुभाषी हो गई है।
रविवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने प्रधानमंत्री कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट को बंगाली, गुजराती, मलयालम ,मराठी, तमिल और तेलगू में लांच किया। प्रधानंमत्री कार्यालय की वेबसाइट हिंदी और अंग्रेजी में पहले की तरह ही उपलब्ध रहेगी।

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेबसाइट के विभिन्न संस्करणों के लॉन्च पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पूरी टीम को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने इस बारे में लोगों से उनकी प्रतिक्रियाएं भी मांगी हैं।

error: Content is protected !!