Advertisement Carousel

सीतापुर विधायक अमरजीत भगत पर FIR दर्ज, कलेक्टर को हिरोइन और मंत्री को कहा था बउराहा

रिपोर्ट / सुशील कुमार / 9098818185

00 विधायक अमरजीत के खिलाफ धारा 294 व 506 के तहत अपराध दर्ज
सरगुजा / सीतापुर से कांग्रेस विधायक अमरजीत भगत को मंत्री व कलेक्टर के संबंध में कहे गए अपमानजनक शब्द भारी पड़ते दिखाई पड़ रहे है। भाजपाइयों की शिकायत के बाद बतौली थाने में विधायक के खिलाफ धारा 294 व 506 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है।

ज्ञात हो की यह पूरा मामला 27 मई को सीतापुर विधायक अमरजीत भगत ने अपने समर्थकों के साथ अंबिकापुर-रायगढ़ एनएच-43 पर चक्काजाम किया था। इसमें वे अंबिकापुर से पत्थलगांव तक सड़क सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे। इस दौरान विधायक ने कलेक्टर व मंत्री के लिए अपमानजनक शब्द कहे थे। विधायक अमरजीत भगत ने सरगुजा कलेक्टर के लिए हिरोइन व स्कूल शिक्षामंत्री केदार कश्यप के लिए बउराहा शब्द का इस्तेमाल किया था। इससे नाराज भाजपाइयों ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रभात खलखो के नेतृत्व में बतौली थाने में शिकायत दर्ज करते हुए विधायक पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। कलेक्टर व मंत्री के लिए कहे गए इस शब्द ने शासन व प्रशासनिक अमले में खलबली मचा दी थी। इससे पुलिस पर दबाव बढ़ा और उसने विधायक के खिलाफ धारा 294 व 506 के तहत अपराध दर्ज कर लिया।

error: Content is protected !!