Advertisement Carousel

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 8 आईपीएस अफसरों का तबादला, IG पवनदेव हटाए गए

रायपुर / राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। आदेश के तहत महिला कांस्टेबल से अश्लील बातचीत के आरोपों से घिरे बिलासपुर आईजी पवन देव को वहां से हटाकर पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है। इसके साथ ही रायपुर आईजी जीपी सिंह को भी पीएचक्यू में पदस्थ किया गया है। रायपुर के एसपी वीएन मीणा के तबादला कर उन्हें रायगढ़ भेज दिया गया है, जबकि रायगढ़ एसपी संजीव शुक्ल को रायपुर एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। बुधवार को जारी हुई सूची में प्रदेशभर से 8 आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है।

इनका हुआ तबादला –
पवन देव – बिलासपुर से पुलिस मुख्यालय अपराध अनसुंधान विभाग
जीपी सिंह- रायपुर रेंज से मुख्यालय योजना एवं प्रबंध विभाग
प्रदीप गुप्ता- दुर्ग रेंज से रायपुर रेंज
विवेकानंद – प्रतिनियुक्ति से लौटकर बिलासपुर रेंज
दीपांशु काबरा- मुख्यालय योजना एवं प्रबंध से दुर्ग रेंज
बीपीएस पौषार्य- मुख्यालय अजाक से छ.ग.सशस्त्र बल
बद्रीनारायण मीणा- रायपुर से जिला रायगढ़
संजीव शुक्ला- रायगढ़ से जिला रायपुर
IMG-20160706-WA0306

error: Content is protected !!