रिपोर्ट / विजय शर्मा / 09424276400
कोण्डागाॅंव / पुलिस महकमे ने जिले की अब तक सबसे बड़ी कार्यवाही करते हुए केषकाल थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है । थाना प्रभारी के साथ केषकाल थाने में पदस्थ एक सहायक उप निरीक्षक और आरक्षक को भी निलंबित किया गया है । पुलिस अधिकारियों के अनुसार इन तीनों के विरूद्ध रिश्वत लेने की शिकायत हुई थी, इसी शिकायत के चलते प्रारंभिक जांच के दौरान तीनों को निलंबित किया गया है ।
गौरतलब है कि कोण्डागाॅंव जिले की केषकाल पुलिस ने 18 जून को ओड़िसा से रायपुर जा रहे ट्रक को रोका था , पुलिस ने इस मामले के चलते कार्यवाही करते हुए मामला न्यायालय में पेश किया । ट्रक मालिक देवाषीश मंहती ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए कहा कि उन्होने ट्रक को न्यायालय से छुड़वाया लेकिन ट्रक छोड़ने के एवज में केषकाल पुलिस ने उनसे तीन लाख बीस हजार रूपए एठ लिए है ।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने तत्काल मामले की जांच के लिए केषकाल एसडीओपी को निर्देषित किया साथ ही प्रारंभिक जांच करते हुए केषकाल थाना प्रभारी निरीक्षक टिल्लू सिंह ठाकुर के अलावा केषकाल थाने मे पदस्थ सहायक उप निरीक्षक नारायण सिंह ठाकुर और आरक्षक नीलम मिश्रा को निलंबित कर दिया है ।
