Advertisement Carousel

कोर ग्रुप की बैठक मे प्रभारी मंत्री अमर अग्रवाल हुए शामिल और जनप्रतिनिधियों के सुझाव एवं समस्याओं को सुना

कोरिया / भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में अाज जिला कोरग्रुप की बैठक व जिला स्तरीय जनप्रतिनिधियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रमुख रूप से छ.ग.शासन में नगरीय निकाय, वाणिज्यकर एवं उद्योग मंत्री अमर अग्रवाल, श्रम – खेल एवं युवा कल्याण मंत्री भईयालाल राजवाड़े, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पटेल, जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता, संसदीय सचिव श्रीमती चम्पादेवी पावले, विधायक श्यामबिहारी जायसवाल प्रमख रूप से उपस्थित रहें।

कार्यक्रम में मंत्री अमर अग्रवाल ने समर्थित जिलेभर के नगरीय निकाय के पार्षद, एल्डरमेन, जनपद पंचायतों के सदस्यों को संबोधित करते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों की शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में अग्रणी भूमिका बताया। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर उनके सुझाव एवं समस्याओं को सुना तथा उनके निदान का आशवासन दिया। मंत्री अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए सभी को एक जुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। वही कोरग्रुप की बैठक मे मंत्री अमर अग्रवाल ने पार्टी के जिला कोरग्रुप की बैठक लेकर संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही पार्टी के आगामी योजना एवं रणनीति पर विचार विमर्श किया गया।

aviary-image-1467898827941निगम महापौर ने की मुलाकात और सौपा ज्ञापन – चिरीमिरी निकाय क्षेत्र मे विभिन्य विकास कार्यो हेतु महापौर के डोमरू रेड्डी ने प्रभारी मंत्री से की मुलाकात कर ज्ञापन सौपा जिनमे विभिन्य मांग जैसे सड़क निर्माण हेतु लगभग २ करोड़, 15 संस्कृति मंच, 05 सामुदायिक भवन और साथ ही निगम महापौर, अायुक्त व सभापती के लिए नए वाहन हेतु राशी की मांग की है यह मांग की गई राशी लगभग सवा ५ करोड़ है।

नपा अध्यक्ष बैकुन्ठपुर ने प्रभारी मंत्री से की मुलाकात – स्थानीय नपा परिषद बैकुन्ठपुर के अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने रेस्ट हाऊस प्रभारी मंत्री से की मुलाकात कर इलाके के विभिन्य समस्याओं के निराकरण हेतु राशी की मांग की है जिनमे प्रमुख रूप सीसी सड़क निर्माण, सड़क चोडीकरण, विद्दुत पोल् विस्तार कर्मचारियों के वेतन भुकतान हेतु राशी की मांग की है। यह मांग की गई राशी लगभग सवा ५ करोड़ है।

aviary-image-1467898781602मनेंद्रगढ़ नपा अध्यक्ष ने प्रभारी मंत्री से मनेंद्रगढ़ अाने का किया अाग्रह – आज बैकुण्ठपुर में नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल के दौरे कार्यक्रम दौरान मनेंद्रगढ़ नपा अध्यक्ष राजकुमार केशरवानी मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया व कई निर्माण कार्य, सफाई की व्यवस्था को लेकर चर्चा की साथ ही सफाई कर्मियों को बढ़ाने की मॉग भी की, इसी दौरान अध्यक्ष ने नपा के अन्य साथियों के साथ जिनमे PWD प्रभारी अनिल प्रजापति, नपा. CMO विनय मिश्रा, पार्षद शिव नारायण यादव, राखी सिंह, ममता सोनी, सत्या भैया, अमित कक्कड़, विशाल जायसवाल द्वारा प्रभारी मंत्री को मनेन्द्रगढ़ आगमन के लिए आमंत्रण पत्र दिया गया व उनसे अाने का अाग्रह किया।

error: Content is protected !!