Advertisement Carousel

दुर्ग की बस चोरी कर भाग रहे दो युवकों में से एक युवक को बस समेत पकड़ने में मरवाही पुलिस को मिली कामयाबी

रिपोर्ट / मुकेश विश्वकर्मा / 9981361600
00दुर्ग की तिवारी ट्रेव्लस बस मरवाही पुलिस को मिली

पेण्ड्रा / मरवाही – दुर्ग के मोहन नगर मालवीय चौक के पाससे एक यात्री बस को चोरी कर भाग रहे एक नाबालिग समेत दो युवकों में से नाबालिग को बस समेत पकड़ने में मरवाही पुलिस को कामयाबी मिली है। वही पुलिस नाबालिग को पकड़कर पुछताछ शुरुकर दी है और एक अन्य साथी की तलाश में जूट गयी है।
पूरा मामला दुर्ग से जूड़ा हुआ जहां पर कल रात एक यात्री बस तिवारी ट्रेव्लस C.G.-04 E 2161 बस चोरी होने की शिकायत दुर्ग थाने में कराई गयी जिसके बाद दुर्ग क्राईम ब्राच समेत जिले की भी पुलिस को एलर्ट किया गया। जिसे सुबह पेंड्रा के एसडीओपी को जानकारी मिली की एक खाली यात्री बस नवागांव के पास एक व्यक्ति को ठोकर मारते हुये कोटमी से मरवाही रोड़ पर जाते देखा गया जिसके बाद मरवाही पुलिस और कोटमी पुलिस तत्काल हरकत में आते हुये दांनीकुड़ी गांव के पास गांव वालों की मदद से मेनरोड़ पर ट्रेक्टर लगाकर रोड़ जामकर बस को रोका और बस चलाने वाले नाबालिग को हिरासत में ले लिया। वही नाबालिग के अनुसार बस को वह अकेले दुर्ग से चोरी कर नही लाया है उसके साथ एक अशोक नाम का युवक था दोनों मिलकर दुर्ग से बस को चोरी किया और दोनो कुछ कुछ दूर बस को चलाये और भांड़ी गांव के पास अशोक बस से उतरकर कही चले गया। वही पुलिस की माने तो आरोपी मरवाही थाना के माड़कोड गांव का रहने वाला है और शायद ये लोग बस को लेकर उत्तर प्रदेश भागने की तैयारी में थे मरवाही पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की सुचना दुर्ग पुलिस को दे दी है और नाबालिग से पुछताछ और एक अन्य आरोपी की तलाश में जूट गयी है ।

error: Content is protected !!