Advertisement Carousel

भाजपा के राष्ट्रीय परिषद के 3 दिवसीय बैठक की हुई शुरुआत

केरल / जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशती वर्ष के मौके पर हो रही पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक राष्ट्रीय पदाधिकारियों की मीटिंग के साथ शुरु हुई।
केरल के कोझीकोड में हो रही इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने सबसे पहले दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि दी और इसी से साफ हो गया कि तीन दिन का मंथन गरीब कल्याण और एकात्म मानवनाद पर ही केंद्रित रहेगा। पदाधिकारियों की बैठक के बाद शनिवार से राष्ट्रीय परिषद की बैठक का शुरु होगी जिसमें देश और पार्टी के सामने मौजूद चुनौतियों पर विस्तार से बात होगी। पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की ये बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब केंद्र सरकार उरी आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को हर तरह से बेनकाब करने में जुटी है। जाहिर है उरी हमले और आतंकवाद का मसला बैठक में छाया रहेगा। बैठक अगले एक साल के दौरान सरकार और पार्टी के कार्यक्रमों की रुपरेखा तय होगी जो अंत्योदय पर आधारित होगी।

बीजेपी ने राष्ट्रीय परिषद की बैठक के लिए केरल के इस शहर को इसलिए चुना है, क्योंकि 1967 में यहीं पर हुई भारतीय जनसंघ की बैठक में दीनदयाल उपाध्याय को अध्यक्ष चुना गया था। शनिवार को ही धानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। साथ ही जनसंघ के ज़माने से पार्टी के लिये काम कर रहे 200 वरिष्ठ नेताओं से प्रधानमंत्री की मुलाक़ात होगी।

25 सितंबर को राष्ट्रीय परिषद के अधिवेशन में देश भर से आए 1700 प्रतिनिधियों के साथ चर्चा होगी और इस बात पर मंथन होगा कि पार्टी और सरकार के कामों को आम आदमी तक कैसे पहुंचाना है। आखिरी सत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन होगा। राष्ट्रीय परिषद की बैठक में उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और गुजरात में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति पर भी चर्चा होगी और पार्टी चुनावी बिगुल भी फूंकेगी।

error: Content is protected !!