कोरिया / हमारे देश में तीज – त्यौहार कई मायनों में खास महत्व रखते है यही एक खास वजह भी है जो इन मौकों में कुछ अलग करने की सोच रखने वाले लोगो को खास बनाता है। हाल में ही बीते दीपावली और भाईदुज के त्यौहार को सभी ने बड़े धुमधाम से मनाया होगा पर कुछ ऐसे भी लोग है जो इस त्यौहार के साथ ही उन्हें याद किया जो यह त्यौहार मानाने से वंचित रह गए है जो बार्डर में इसलिय तैनात है की हम चैन से इन त्योहारों का लुप्त उठा सके।
सबसे पहले आप इन रंगौली को देखिये यह तस्वीर साफ़ तौर बयां कर रही है की किस तरह से लोगो ने त्योहारों के इस खास मौको पर सेना के जवानों को याद किया है।
जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के संजय नगर वार्ड क्रमांक 01 में रहने वाले अंकुर जायसवाल के परिवार ने न खुद रंगौली के माध्यम से देश के जवानों को याद किया बल्की आस-पास के दर्जनों परिवार वालो को भी इस बात के लिए प्रेरित किया। इन मनमोहक रंगोली में अंकुर जायसवाल ने स्वच्छता का भी सन्देश दिया है।



