Advertisement Carousel

पूरे देश में लागू हुआ खाद्य सुरक्षा कानून

दिल्ली / देश के अब हर एक राज्य के जरूरतमंद लोगों को अब मिलेगा सस्ता राशन क्योंकि हर राज्य में शुरू हो गया है खाद्य सुरक्षा कानून। खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने गुरुवार को ये अहम जानकारी साझा की। इसके तहत 80 करोड़ से भी ज्यादा लोगों को फायदा मिलना शुरु हो गया है।
             गरीब लोगो को सस्ता राशन देने वाला दूनिया का सबसे बड़ा माना जाने वाला खाद्य सुरक्षा कानून अब पूरे देश में लागू हो गया है। एक ऐसा कानून जिससे 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा पहुंच रहा है। केरल और तमिलनाडु राज्यों के शामिल होने के साथ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून इस महीने से पूरे देश में अपना फायदा देना शुरु कर चुका है। केंद्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री मंत्री राम विलास पासवान इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि जब हम सत्ता में आए तब खाद्य कानून केवल 11 राज्यों में लागू था और अब ये पूरे देश में लागू हो चुका है। पासवास ने कहा कि इस कानून के लिए होने वाले खर्च में केन्द्र का हिस्सा राज्यो के मुकाबले काफी ज्यादा है।

इस अहम उपलब्धि से जरूरतमंद लोगों को ये अधिकार मिल जाएगा कि वो सस्ता सरकारी राशन ले सके। गरीब लोगों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम से 2 रूपये प्रति किलोग्राम की दर से गेहूं और 3 रूपये प्रति किलोग्राम के भाव से चावल मिलेगा। इसके लिए केन्द्र सरकार हर महीने 45.5 टन अनाज राज्यों को मुहैया करवाएगी और सालाना 1 लाख 40 हजार 700 करोड़ रुपयो सब्सिडी राज्यों को देगी। इस कानून को वर्ष 2013 में पारित किया गया था। इसके तहत 50 फीसद शहरी और 75 फीसदी ग्रामीण इलाकों को कवर किया गया है।

error: Content is protected !!