Advertisement Carousel

MLA नगर में चली गोली पुलिस हिरासत में युवक, पुछ्ताझ जारी

कोरिया / जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के MLA नगर में उस समय अफरा – तफरी मच गई जब रात के सन्नाटे को चिरती हुई गोली की आवाज लोगों को सुनाई पड़ी, गोली चलाने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और फ़िलहाल पुछ्ताझ जारी है.

img-20170108-wa0707सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार । रुपए के लेनदेन को लेकर शहर के एमएलए नगर में रात 10 बजे एक युवक ने दूसरे कट्टे से गोली चला दी । गोली युवक के दाहिने हाथ पंजे को छिलते हुए निकल गई। घटना के बाद घायल युवक थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई रात 11.30 पुलिस मौके पर जांच केलिए रवाना हुई। जानकारी के अनुसार गढ़ेलपारा निवासीश्री राम सेना का सदस्य प्रभाकर सिंह रात दसबजे एमएलए नगर के पास खड़ा था । इसी दौरान रिटायर्ड एसईसीएल कर्मी का पुत्र अभिनव सिंह वहां पहुंचा और प्रभाकर सिंह से पूछने लगा कि दोपहर में मेरे अनुपस्थिति में मेरे पिता से क्यों विवाद किया । इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और अभिनव ने प्रभाकर पर कट्टे से फायर कर दिया। गोली प्रभाकर के दाहिने हाथ छिलते दूर जा गिरी जिसके बाद अभिनव वहां भाग निकला। इसके बाद प्रभाकर सीधे कोतवाली पहुंचा और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी दौरान आरोपी अभिनव व उसके परिजन भी थाने पहुंच गए और प्रभाकर सिंह द्वारा दोपहर में घर में घूसकर गाली गलौज करने की बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करने लगे । सिटी कोतवाली प्रभारी अनंतराम और डीएसपी के साथ मौके के लिए रवाना हो गए तब तक दोनों पक्ष थाने में ही जमे रहे।

error: Content is protected !!