Advertisement Carousel

लिफ्ट से उतरकर चित्रकोट को निहार सकेंगे पर्यटक : अमित कटारिया

00 चित्रकोट में विभिन्न निर्माण कार्यो का जायजा लिया कलेक्टर अमित कटारिया ने

00 ‘‘तिरथा’’ से बेहतर नजारा होगा चित्रकोट जलप्रपात का

जगदलपुर / प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चित्रकोट को पर्यटन की दृष्टि से और अधिक आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न निर्माण कार्य प्रगति पर हैं जिनका जायजा कलेक्टर बस्तर अमित कटारिया ने आज लिया। उन्होंने पहंुचमार्ग चौड़ीकरण, पाथवे, नाली, पैगोड़ा, रैलिंग आदि कार्य 15 दिनों के अंदर पूर्ण करने के निर्देश दिये।
    पर्यटकों की सुविधा के लिए कलेक्टर बस्तर ने लिफ्ट की जरूरत बताई जिससे दिव्यांग
भी चित्रकोट जलप्रपात का मजा ले सकें। वर्तमान में जिस सीढ़ी का उपयोग हो रहा है उसे भी बेहतर बनाया जा रहा है ताकि अधिक पर्यटक लाभ उठा सकें। पूरे स्थल में टाईल्स, कांक्रिटीकरण, प्राकृतिक पत्थर, फर्शीकरण, रिक्त स्थान में गार्डन, किनारो पर पेड़ लगाने के निर्देश भी उन्होंने दिए। जलप्रपात के आसपास सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण करते हुए उन्होंने इस स्थल पर स्थानीय लोक कलाकारो की प्रस्तुति को आवश्यक बताया जिससे पर्यटक यहां की संस्कृति को समझ सकें। इसके साथ ही पाथवे में बेंच, नाली का निर्माण, पार्किंग की सुविधा, बस्तर आर्ट से संबंधित बेनर पोस्टर आदि लगाने के निर्देश भी उन्होंने दिए।

उन्होंने चित्रकोट महोत्सव को देखते हुए मैदान का समतलीकरण, मंच का निर्माण, पार्किंग और शौचालय निर्माण में तेजी लाने को कहा। इस पूरे स्थल को गार्डन, प्राकृतिक साज-सज्जा, पौधरोपण से और अधिक आकर्षक बनाने के प्रयास के संबंध में विभाग के इंजीनियरों से चर्चा भी की। मंदिर परिसर के साैंदर्यीकरण के साथ इसकी साफ-सफाई, रखरखाव के संबंध में उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
कलेक्टर बस्तर ने बोटिंग हेतु तिरथा को सर्वाधिक उपयुक्त बताया। यह चित्रकोट जलप्रपात के मुख्य स्थल से विपरित दिशा की ओर है जिसे जिला प्रशासन के प्रयासों से खूबसुरत स्वरूप प्रदान किया गया है। जो स्थान पहले उजाड़ था अब आकर्षक हो गया है। यहां जो कार्य हो रहे है उससे चित्रकोट देखने वालों का नजरिया ही बदल जाएगा। यहां बोटिंग के लिए घाट का निर्माण, मंदिर परिसर में फर्शीकरण, चारो ओर पेड़ लगाने के निर्देश उन्होंने दिए। इसी स्थान पर 3-4 जल के प्राकृतिक स्त्रोत मिले जिससे कलेक्टर खासे प्रभावित हुए और उन्होंने कहा कि इन स्त्रोतो से सोलर पंप के द्वारा जल की आपूर्ति की जा सकती है जो चित्रकोट को और अधिक मनोहारी बनाएगी। इनमें से कुछ स्त्रोत से छोटे-छोटे तालाबों का निर्माण किया जाएगा जिनमें जलीय पौधे लगाए जाएंगे। तिरथा को एक नए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है जिससे पर्यटक हर दिशाओं से आ सकेंगे यहां एक वाचटावर भी है जिससे जलप्रपात का दूसरा व्यू और अधिक सुन्दर दिखता है। नौकायन के लिए घाट का निर्माण भी प्रस्तावित है। कलेक्टर ने सभी कार्य शीघ्र संपन्न करने के निर्देश दिये जिससे चित्रकोट महोत्सव के पूर्व नये स्वरूप में चित्रकोट पर्यटन स्थल दृष्टिगोचर हो सके।

error: Content is protected !!