Advertisement Carousel

प्रलय आने पर रईसों के लिए बन रहा है ‘सीक्रेट’ बंकर, न्यूक्लियर अटैक का भी नहीं होगा असर, करोड़ों में फ्लैट की कीमत

इस बंकर नुमा किले में प्रलय के दिनों को ध्यान रखते हुए अंडर ग्राउंड्स फ्लैट बने हुए हैं, जिसमें मिसाइल लॉन्च की भी सुविधा दी गई है। इसकी हॉफ फ्लोर की कीमत 1.2 मिलियन पाउंड (करीब 10 करोड़ रुपए) और पूरे फ्लोर की कीमत (करीब 20 करोड़ 45 लाख) रुपए है।

इंसान के लिए जिंदगी सबसे प्यारी होती है और वह जान को सुरक्षित रखने के लिए किसी भी तरह की और कीतनी भी कीमत चुकाने के लिए तैयार रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए दुनिया के सबसे रईस लोगों के लिए प्रलय के दिनों के लिए बंकर तैयार किया जा रहा है। ताकि वह सुरक्षित कर सके। इस बंकर के अंदर अमीरों की सुख-सुविधाओं का भी पूरा ख्याल रखा गया है। इसमें स्वीमिंग फूल से लेकर स्पा तक और जिम से लेकर शूटिंग एरिया तक की सुविधा दी गई है। इन बंकरों को परमाणु हमलों (Nuclear Attacks) का सामना करने लायक बनाया जा रहा है।

इस बंकर नुमा किले में प्रलय के दिनों को ध्यान रखते हुए अंडर ग्राउंड्स फ्लैट बने हुए हैं, जिसमें मिसाइल लॉन्च की भी सुविधा दी गई है। इसकी हॉफ फ्लोर की कीमत 1.2 मिलियन पाउंड (करीब 10 करोड़ रुपए) और पूरे फ्लोर की कीमत (करीब 20 करोड़ 45 लाख) रुपए है। यही नहीं बंकर के अंदर मेडिकल फैसिलिटी, कुत्तों के लिए डॉग पार्क और एक बड़ी आपदा या आपातकाल की स्थिति में ऑफ-ग्रिड रहने के लिए इसे डिजाइन किया गया है। इसके अलावा टेबल टेनिस, फुटबाल टेबल भी मौजूद है। इस प्रोजेक्ट को इंजीनियर लैरी हॉल बना रहे हैं, जो कि एटलस मिसाइल सिलो को न्यूक्लियर वॉर से सुरक्षित करने के लिहाज से तैयार कर रहे हैं।

doomsday-bunker1हालांकि लैरी का कहना है कि उनकी मुख्य चिंता अपने और क्लाइंट्स को प्राकृतिक आपदा या फिर मनुष्यों द्वारा उत्पन्न किए गए खतरे से बचाकर रखना है, जिसमें समाजिक और नागरिक अशांति भी शामिल है। Survival Condo की ओर से जारी एक स्टेटमेंट में कहा गया है कि हमारी चिंता का विषय है कि बड़ी आपदा, आर्थिक पतन या भविष्य में किसी अनहोनी के बीच लैरी और अपने किरायेदारों को कैसे सुरक्षित रखना है। ऐसे में हमें उनके और उनके परिवार को सुरक्षित रखना है जब सरकार इस काम में नाकाम हो जाए। यह Condo केन्सास में एक गुप्त स्थान पर है, लेकिन इसके किरायेदारों अमेरिका भर के राज्यों में रहते हैं। किसी भी तबाही होने की सूरत में वह तुरंत केन्सास के लिए रवाना हो जाएंगे।

error: Content is protected !!