जापान के लोग हथेलियों की भाग्य रेखा में बदलाव करने के लिए सर्जरी प्रकिया का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस पर करीब 1 हजार डॉलर का खर्च (67928.80 रुपए) का खर्च आता है।
कहा जाता है कि हाथ रेखाएं इंसान का भविष्य बताती है और वहीं इंसान का भविष्य तय भी करती है। लोग अपने भाग्य के बारे में जानने के लिए समय-समय पर हस्त रेखा विज्ञान या फिर पंडितों का सहारा लेते हैं, ताकि वह यह जान सके कि उनके आगे का भविष्य क्या होगा। लोग अपनी शादी, नौकरी, घर इत्यादि जाने के लिए हाथ की रेखाओं को दिखाते हैं। इन्हीं रेखाओं को ठीक करने के लिए जापान के लोग कुछ नया करने में लगे हैं। जापान में लोग अपने भाग्य, पैसा, सफलता, शोहरत और विवाह से जुड़ी रेखाओं को ठीक कराने के लिए हथेली की प्लास्टिक सर्जरी करवा रहे हैं।
जापान के लोग हथेलियों की भाग्य रेखा में बदलाव करने के लिए सर्जरी प्रकिया का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस पर करीब 1 हजार डॉलर का खर्च (67928.80 रुपए) का खर्च आता है। सर्जरी के लिए लोग अपनी शादी की रेखा को ऐसी आदर्श व्यवस्थित कर रहे हैं, जिस पर व्यक्ति को शादी करनी चाहिए। इसी तरह लोग मनी लक, वित्तीय रेखा, भाग्य रेखा और अन्य रेखाओं को भी व्यवस्थित करवा रहे हैं।
सर्जरी के लिए इलेक्ट्रिकल स्कैल्पेल की मदद ली जाती है। इसमें अर्द्ध स्थायी और प्राकृतिक दिखने निशान छोड़ने के लिए स्कीन को काटा और जलाया जाता है। इस पूरी प्रकिया में 10 से 15 मिनट का समय लगता है। टोक्यो में शोनान ब्यूटी क्लिनिक की शिंजुका ब्रांच में प्लास्टिक सर्जरी करने वाले तकाकी माट्सूका कहते हैं कि इसके लिए लेजर का इस्तेमाल नहीं किया जाता। हथेली की लकीरें बनाने के लिए यदि इसका इस्तेमाल किया जाए तो साफ लकीर नहीं बनती है। ये जल्दी मिट जाती है। पिछले कुछ सालों में इस क्लिनिक में 40 से अधिक पाम प्लास्टिक सर्जरी हुई है। महज 10-15 मिनट में हथेली में 5 से 10 लकीरें बना दी जाती हैं।
