पेंड्रा / गौरेला के रेल्वे परिसर से लगे इलाके मे आज उस समय सनसनी फैल गयी जब वहां पर आसपास के लोगों ने एक कपड़े में लपटा हुआ एक बच्ची का शव देखा। लोगों ने घटना की जानकारी रेल्वे पुलिस को दी पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुचकर पुरे मामले की जांच शुरु कर दी है।
दरअसल मामला पेंड्रारोड रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 3 के आउटर का है जहा पर आज सुबह आसपास के लोगों ने एक कपड़े में लपटा हुआ एक शव देखा और जानकारी जीआरपी पेंड्रारोड को दी घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुचकर शव को कब्जे में ले लिया निरीक्षण के दौरान पता चला की शव एक बच्ची का है और बच्ची की उम्र लगभग 6 से 7 माह होगी, पर शव यहा कहा से आया किसने शव को यहा रखा इसके बारे में पुलिस को अब तक किसी प्रकार की जानकारी नही लग पायी है वही बच्ची के हाथ में इलाज के दौरान बॉटल लगाने के भी निशान है पर तो कयास यही लगाये जा रहे है कि बिलासपुर से अनुपपूर की ओर जाने वाली यात्री गांडी से यात्रा के दौरान बच्ची की मौत हो जाने के चलते किसी निर्मोही परिजनों ने इसे चुपचाप ट्रेन से उतर कर रात में आउटर के पास रखकर या फेककर वापस ट्रेन में बैठकर आगे निकल गये होगे। वही पुलिस सभी पहुलूओं को ध्यान में रखते हुये मामले की जांच शुरुकर दी है वही आसपास के थानों से भी बच्चों के गुमशुदगी के बारे में पतासाजी कर रही है। तो पेंड्रा, गौरेला में स्थित बच्चों के डॉक्टरों से भी संपर्क कर मृतक बच्ची के परिजनों के बारे में पतासाजी में जूट गयी है। वही पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर की माने तो बच्ची कुछ दिनों से बीमार थी और इसका इलाज भी चल रहा था और लगभग पांच घंटे पहले इसकी मौत हो गयी। पेंड्रारोड रेल्वे पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है
