रायपुर / कलेक्टरों को भेजे गए मैसेज में छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों से तीन अहम उपलब्धियां मांगी है और सरकार ने कहा है कि आप अपने कार्यकाल के जिले में कुछ उम्दा काम किए होंगे तो उनमें से तीन अहम उपलब्धियों को भेजे। इसे कोआर्डिनेट करने का जिम्मा एसीएस टू सीएम एन बैजेंद्र कुमार को सौंपा गया है।
उपलब्धियों के साथ-साथ जनवरी में कलेक्टर कांफ्रेंस में सीएम ने कलेक्टरों को कुछ योजनाओं को पूरा करने के लिए तीन महीने का टारगेट दिया था। मार्च में इसका समय सीमा खतम हो गया है। बैजेंद्र कुमार ने इसकी भी प्रोग्रेस रिपोर्ट मांगी है। तीन उपलब्धियां और सीएम द्वारा दिए गए टारगेट को पूरा करने के आधार पर कलेक्टरों के रिपोर्ट कार्ड बनाए जाएंगे। लोक सुराज अभियान के बाद कलेक्टरों की पोस्टिंग में रिपोर्ट कार्ड को देखा जाएगा। इसी के आधार पर कलेक्टरों को दूसरा जिला मिलेगा या फिर मंत्रालय में पोस्टिंग।
कलेक्टरों की 03 उपलब्धियों के आधार पर बनेगा रिपोर्ट कार्ड और मिलेगी नई पोस्टिंग
