कोरिया / सोशल नेटवर्क साईड फेसबुक, वाट्सअप और ट्वीटर में युवाओं की बढ़ती रूचि और दुनिया के कोने-कोने में बैठे मित्रों से संपर्क साधने के लिएं यह साईड वाकई बेहद अच्छा साबित हो रहा है पर ये क्या इन दिनों हमारे देश के राजनेताओ और कुछ अति सम्मानीय लोगों की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर सोसल नेटवर्क साईड पर जिस तरह से परोसा जा रहा वह भारतीय सभ्यता और लोकतंत्र के मर्यादा दोनों के लिएं घातक बना हुआ है।
आधुनिकता के दौर में कम्प्यूटर पर अटखेलिया करते युवाओं में अपनी जिज्ञासाओं को एक दूसरे से बाटने में सोसल नेटवर्क साईड की फेसबुक जैसी साईट अहम रोल अदा करती है। लेकिन इसके अब दूरगामी परिणाम सामने आने लगे है। मजाक में किया गया या किसी को नीचा दिखाने का प्रयास तस्वीर पर शेयर दुनिया की नजरों में हमें खुद को गिरा रहा है। भारत के राजनेताओं की अश्लील चित्रों ने सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर हम क्या कहना चाहते है भाजपा व कांग्रेस के बड़े नेताओं की बात हो या फिर योग गुरू बाबा रामदेव की या फिर समाज सेवी अन्ना हजारे फेसबुक के साइट में कोई भी इज्जतदार नही रहा। देश दुनिया के आईने में हमारे युवा साथी अपनी ही गंदी तस्वीर को देखकर ठहाके लगाते नजर आ रहे है। अब हम कैसे कह सकते है कि हमे हिन्दुस्तानी होने पर गर्व है। तस्वीरों की बात करें तो देश के पुर्व प्रधानमंत्री माननीय मनमोहन सिंह को भिखारी के रूप में, फिल्म बाडीगार्ड फिल्म डान के अभिनेता के रूप में, मजदूर के रूप में, कुली के रूप में, खिलाडी के रूप में और चिराग से निकले जिन के रूप में व अन्य कई रूपों में पेश किया गया है। साथ ही राष्टीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी फिल्म मर्डर 2, फिल्म बाडीगार्ड, फिल्म हम दिल दे चुके सनम और मरियम के रूप में, सांप के रूप में, विवाह जोडे के रूप में, फिल्म टाइटेनिक की हिरोइन के रूप में, अचार बेचते महिला के वेश में, शीला के रूप में दिखाया गया है। योग गुरू बाबा रामदेव को सोनिया गांधी के साथ विवाह जोडे में और अन्ना हजारे व सुषमा स्वराज के साथ स्वीस बैंक के हीरों के रूप में दिखाया गया है। कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को गाडी पोछते, वोट की भीख मांगते और कपिल सिब्बल साहब को कांगे्स फुटवेयर के उदघाटन करते, बच्चे के रूप में और बच्चे बने मनमोहन को गोद में उठाकर पानी में डूबोते दिखाया गया है। वहीं दिग्विजय सिंह को भी ओसामा बिन लादेन का समर्थक और आरएसएस का एजेंट दिखाया गया है। वहीं इस फेसबुक में पंडित जवाहर लाल नेहरू जी को सिगरेट पीते और तो और महात्मा गांधी को टाइटेनिक फिल्म के अभिनेत्री के साथ सेक्सी तस्वीरों पे दिखाया गया है और तो ओर छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया रमन सिंह की तस्वीर बियर की बोतल में दर्शाया गया है।
बहरहाल कुछ भी हो सोशल नेटवर्क साईड में युवा अपनी सोच का प्रचार प्रसार करते है और अगर इन तस्वीरों से किसी को बुरा लगता है तो इनकों क्या ? हाॅ पर अगर यू ही ऐसा चलता रहा तो दुनिया की नजरों में भारतीय युवाओं की छबि धूमिल हो सकती है।
