Advertisement Carousel

मुख्यमंत्री से हुई जोगी की जंगल में अचानक मुलाकात…

कोरिया / मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की आज जंगल से महुआ लाते लखन लाल जोगी से मुलाकात हो गई। मुख्यमंत्री डॉ सिंह लोक सुराज अभियान के तहत आज सवेरे अचानक कोरिया जिले के जनकपुर विकासखंड के ग्राम उचेहरा पहुंचे थे। उसी समय लखनलाल जोगी जंगल से कांवर में महुआ बीन कर ला रहे थे। लखन लाल जब ग्राम उचेहरा के स्टाप डेम से गुजर रहे थे तभी मुख्यमंत्री डॉ सिंह भी स्टाप डेम पर आ गए। मुख्यमंत्री को अपने सामने पाकर लखन लाल जोगी हड़बड़ा के खड़े हो गए। मुख्यमंत्री उनके पास आकर आत्मीयता से बात की। मुख्यमंत्री को उन्होंने बताया कि वह रोज सवेरे 6 बजे जंगल में जाकर महुआ बीनते हैं। मुख्यमंत्री के पूछने पर उन्होंने बताया कि जंगल में उनके 25 महुआ के पेड़ है और इन पेड़ों से वहीं महुआ इकठ्ठा करते हैं। एक सीजन में 3 से 4 क्विंटल महुआ इकठ्ठा कर लेता है। मुख्यमंत्री ने पूछा कि इस महुआ का क्या करते हो, क्या इसकी शराब बनाते हो, तो उन्होंने बताया कि वह शराब नहीं बनाते, बल्कि उसे सूखा कर बाजार में बेच देता है। मुख्यमंत्री ने लखन लाल जोगी  से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन भी किया।

error: Content is protected !!