Advertisement Carousel

भूख हड़ताल पर बैठे CM शिवराज ने कहा कि उनकी हर सांस राज्य के लिए है

SHIVRAJ NEWSPAGE13

SHIVRAJ NEWSPAGE13

मध्यप्रदेश

के मंदसौर में पुलिस फायरिंग में हुई छह किसानों की मौत के बाद विपक्ष के निशाने पर आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शनिवार से भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। शिवराज मध्य प्रदेश के दशहरा ग्राउंड पर अनशन के लिए बैठे हैं। किसान आंदोलन शांति के लिए भूख हड़ताल पर बैठे सीएम ने कहा कि उनकी हर सांस राज्य के लिए है।
उन्होंने कहा कि किसानों के बगैर उनका राज्य आगे नहीं बढ़ सकता, इसलिए किसान के खेत में पानी पहुंचाना उनकी पहली प्रथामिकता है। एक चैनल के मुताबिक शिवराज किसानों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि उनकी इस मुलाकात से हालात कुछ सुधर सकते हैं।

यह बात भी सही है की जहाँ एक ओर शिवराज किसानों से शांति की अपील कर रहे हैं, दूसरी ओर आंदोलन और उग्र होता जा रहा है। अब मध्य प्रदेश के राजगढ़ में किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया है। इसके विपरीत किसानों का कहना है कि सीएम का उपवास नहीं चाहिए, उन्हें यहां मंदसौर में आना होगा।

शिवराज के उपवास के ऐलान के बाद ही दशहरा मैदान में मंच बनाया गया और उनके रात में रुकने के लिए मंच के नीचे ही एक कमरा बनाया गया है। शिवराज इस दौरान किसानों से मिलने के लिए खुला दरबार का आयोजन भी करेंगे। मध्यप्रदेश में किसानों का आंदोलन चरम पर है और इसका केंद्र बना है मंदसौर, जहां पिछले 48 घंटों में आधा दर्जन किसान पुलिस की गोलियों से अपनी जान गंवा चुके हैं। बता दें कि मंदसौर और मध्यप्रदेश के अन्य जिलों में किसानों का यह आंदोलन प्रदेश सरकार के साथ साथ केंद्र सरकार के गले की भी हड्डी बनता जा रहा है, सरकार नहीं चाहती की ये आग ज्यादा बढ़े जिसकी आग उसे 2018 में होने वाले विधानसभा चुनावों में भुगतना पड़े।

error: Content is protected !!