Advertisement Carousel

ये कैसा विरोध, किसानों की मौत पर हँसते – हँसते दी गिरिफ्तारी, वायरल तस्वीरें जनचर्चा का विषय बनी

कोरिया / यु तो पूरे प्रदेशभर में कांग्रेसियों ने सरकार के ऊपर जम कर हल्ला बोला और प्रदेश में बड़ी संख्या में अपनी गिरिफ्तारी भी दी। अलग – अलग स्थानों से तस्वीरे भी अलग – अलग देखने को मिली। जहाँ रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष भुपेश बघेल को पुलिस जबरन उठा कर ले जाते नजर आए तो वही कोरिया में मजाकियां तौर पर कांग्रेसी मुस्कुराते हुए पुलिस से अपनी गिरिफ्तारी कराते नजर आए। जो की अब जनचर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों के जहन में अब ये सवाल उबाल मार रहा है की किसानों की मौत के गंभीर मामलों को इस कार्यक्रम में जोड़ा और फिर मुस्कुराते हुए क्यों गिरिफ्तारी दी। क्या किसानों की मौत का इन कांग्रेसियों को जरा स भी अफसोस नही है।

IMG-20170610-WA0010हसंते हुए गिरिफ्तार हुए नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार केशरवानी व कांग्रेस नेता हारुन मेमन….

आप को बता दे की देशभर में किसानों की हो रही मौत व किसानों को कर्ज माफी धान का बोनस, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी पर किए गए आपत्ति जनक टिप्पणी, केंद्र व् राज्य सरकार के तानाशाही नितियो के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी चक्काजाम का आव्हान किया था। इसके तहत कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ में जिला स्तरीय प्रदर्शन आयोजित किया गया। यहां चक्काजाम होने से पहले ही पुलिस ने कांग्रेसियों को गिरफतार कर लिया। लेकिन अन्नदाताओं की मौतों के विरोध में कांग्रेस के नेताओं का हंसते हुए गिरफतारी देना प्रदर्शन की​ विचारधारा को उजागर कर रहा था। इस दौरान ऐसा लग रहा था मानों यह प्रदर्शन किसानों को श्रद्धांजलि न देकर महज औपचारिकता ही है। प्रदर्शन के दौरान कुछ कांग्रेस नेताओं के चेहरे पर हंसी साफ झलक रही थी तो वहीं कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन को पूरे जिम्मेदारी से निभाया कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक प्रत्याशी गुलाब कमरो, नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार केशरवानी, व्यापार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हारुन मेमन ने ​हंसते हुए गिरफतारी दी।
जहां 100 से ज्यादा कांग्रेसियों को पुलिस ने चैनपुर के करीब बने स्थाई जेल में गिरिफ्तार कर भेजा। जिन्हें 3 घण्टे बाद रिहाई दे दी गयी।

IMG-20170610-WA0009अकेले लड़ती रही महिला जिलाध्यक्ष – कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रभा पटेल अपने समर्थकों के साथ अपने निवास से चक्काजाम स्थल के लिए निकली तो पुलिस की गाड़िया उनका पीछा करते हुए विमलश्री टाकिज के पास पहुंची यहां उनके समर्थकों को गिरफतार किया गया, लेकिन महिला जिलाध्यक्ष ने गिरफतारी देने से साफ इंकार करते हुए पुलिस को खरी खोटी सुनाई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने नगर निरीक्षक ए के नाग, खंडगवां थाना प्रभारी राकेश यादव को जमकर खरी खोटी सुनाते हुए कहा कि यह लोकतंत्र का हनन है सरकार जनता की अवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। महिलाओं के साथ पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक कार्रवाई को उन्होंने निंदनीय करार दिया।

इस पूरे कार्यक्रम में ब्लॉक काँग्रेस, महिला काँग्रेस, युथ काँग्रेस, NSUI, सेवादल, अल्पसंख्यक मोर्चा व् कांग्रेस के सभी मोर्चे व् प्रकोष्ट के कार्यकर्ता मौजूद थे।

बहरहाल आज के इस रवैये से कांग्रेस की छवि आमजनों के बीच किस तरह की छाप छोड़ती है जनचर्चा से अंदाजा लगाया जा सकता है।

error: Content is protected !!