कोरिया / प्रदेश के मुखिया रमन सिंह ने जैसे ही प्रदेश के 13 लाख किसानों को बोनस देने का ऐलान किया तभी कांग्रेस ने बगैर लेट लतीफी के सरकार के उपर कई सवाल खड़े कर दिए। खैर इन सब के बीच भाजपाइयों ने कोरिया जिले के घड़ी चौक में पटाखे फोड़ कर व मिठाई बाट कर अपनी खुशी का इजहार किया है।
जब कांग्रेस के उठे सवालों पर हमनें अनुराग सिंह देव प्रदेश मंत्री भाजपा से पुछा तो उनका कहना था कि कांग्रेस हर चीज पर नुक्स निकालती है सरकार का इतना बड़ा फैसला की प्रदेश के 13 लाख किसानों को एक नही दो साल का बोनस और वो भी 21 सौ करोड़ का यह बड़ी बात है। कांग्रेस को सरकार की इस बड़े ऐलान का समर्थन देना चाहिए न कि टांग खिंचनी चाहिए।
आपको बता दे कि सरकार ने जैसे ही बोनस का ऐलान किया तो क्रिया की प्रतिक्रिया तो आनी ही थी और मामले में पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल ने धान बोनस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बोनस की घोषणा आधी अधूरी है। राज्य में सूखा पड़ा है। सीएम किसानों की कर्ज माफी की घोषणा करें। उन्होंने कहा कि ये बोनस एक साल का है सरकार को तीन साल का बोनस देना चाहिए। भूपेश ने कहा कि किसानों के मामले में सीएम संवेदनशील नहीं हैं। उन्होंने ये घोषणा मंत्रालय की जगह बीजेपी कार्यलय में की।
CM ने ये किया था ऐलान –
दीपावली से पहले प्रदेश के 13 लाख किसानों को बोनस राशि का वितरण कर दिया जाएगा। किसानों को पिछले खरीफ सीजन में हुई धान खरीदी की बोनस राशि दीपावली से पहले वितरित कर दी जाएगी। सूखा प्रभावित किसानों के लिए नई योजनाएं लाई जाएंगी। सूखे से प्रभावित किसानों को बीमा राशि भी मिलेगी। सीएम ने कहा कि किसानों को 21 सौ करोड़ का बोनस भुगतान किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में अनुराग सिंह देव प्रदेश मंत्री भाजपा, तीरथ गुप्ता जिला अध्यक्ष कोरिया, शैलेश शिवहरे पूर्व नपा अध्यक्ष, भानु पाल एल्डरमैन, देवेंद्र तिवारी जिला महामंत्री कोरिया, रामधनी गुप्ता, सुभाष साहू नपा उपाध्यक्ष, कुबेर साहू, सुरेंद्र चक्रधारी, आशीष शुक्ला, राजीव रंजन श्रीवास्तव, प्रखर गुप्ता, सुशील मलिक, सत्येंद्र राजवाड़े, फिरदौस अहमद, प्रदीप राजवाड़े, तनवीर अहमद, हीरा लाल साहू, घनश्याम साहू, चंचल राजवाड़े, कमरून निशा, अर्चना गुप्ता रेखा सिंह, मंजू जीवनानी, अनिता मिश्रा कार्यक्रम में मौजूद रहे।
