Advertisement Carousel

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत जिले के समस्त बैगा जनजाति के परिवारों का होगा निःशुल्क बीमा – भईयालाल राजवाड़े

00 बैगा जाति के लोगो के लिए मेगा स्वास्थ्य शिविर, सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद का आयोजन करने के निर्देश

कोरिया / प्रदेश के श्रम, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री भईयालाल राजवाड़े की मुख्य अतिथ्यि और भरतपुर सोनहत क्षेत्र की विधायक तथा एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना सलाहकार मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती चम्पादेवी पावले की अध्यक्षता में आज यहाॅ जिला कलेक्ट्रोरेट की सभाकक्ष में परियोजना सलाहकार मण्डल की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विशेष केन्द्रीय सहायता, संविधान के अनुच्छेद 275 (1), केन्द्रीय क्षेत्रीय योजना, विशेष पिछड़ी जनजाति अभिकरण मद से स्वीकृत, निर्मित और निर्माणाधीन विभिन्न कार्यो की प्रगति की विस्तार पूर्वक समीक्षा की गई।

उन्होनें निर्माणाधीन सभी कार्यो को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के लिए संबंधित निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिये। बैठक में श्री राजवाड़े ने पूरी जानकारी के साथ उपस्थित नही होने पर अधिकारियों के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की और भविष्य में होने वाले परियोजना सलाहकार मण्डल की बैठक में पूर्ण तैयारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिये। बैठक में श्री राजवाड़े ने आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित, बालिका छात्रावासों, आश्रम शालाओं में रहकर अध्ययन करने वाले बालिकाओं की स्वास्थ्य की देखभाल के लिए महिला बहुउदेशिय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के नियुक्ति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होनें बालिकाओं की स्वास्थ्य की देखभाल के लिए ग्राम बहरासी, कोटाडोल बचरापोड़ी, कछौड़, एकलव्य आवासीय विद्यालय पोडीडीह, बंजी, मेड्रा, बडवाही, चिल्का, सारा में संचालित छात्रावास आश्रमों में बहुउदेषीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता नियुक्त करने के निर्देष दिये। बैठक में श्री राजवाड़े ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बैगा जनजाति के परिवारों के स्वास्थ्य बीमा के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होनें प्रधानमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत जिले के समस्त बैगा जनजाति के परिवारों का निशुल्क बीमा कराने के निर्देश दिये। इसके लिए उन्होनें प्रत्येक लिए 330 रूपये की मान से बीमा की प्रीमियम राशि जमा करने के निर्देष दिये। बैठक में श्री राजवाड़े ने बैेगा जनजाति के सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होनें बैगा जनजाति के लोगो को भी विभिन्न क्षेत्रों में आगे लाने के लिए उनके स्वास्थ्य उपचार हेतु मेगा स्वास्थ्य शिविर, सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश दिये। बैठक में राजवाड़े ने बैगा जनजाति के बालिकाओं के लिए स्वीकृत नर्सिग प्रषिक्षण की भी जानकारी प्राप्त की। उन्होनें बैगा जनजाति के बालिकाओं के लिए नर्सिग प्रषिक्षण यथाशीघ्र प्रांरभ करने के निर्देश दिये।

बैठक में परियोजना सलाहकार मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती पावले ने विकासखण्ड भरतपुर के ग्राम नोडिया में बैगा जनजाति के लिए निर्माणाधीन आवासीय विद्यालय की जानकारी प्राप्त की। उन्होनें आवासीय विद्यालय का निर्माण कार्य अब तक पूरा नही होने पर अंसतोस व्यक्त किया और आवासीय विद्यालय का निर्माण कार्य यथाशीघ पूरा कराने के लिए कलेक्टर को निर्देश दिये। बैठक में श्रीमती पावले ने पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों में निवास करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए विशेष कोंचिग कक्षाएं प्रांरभ करने के निर्देश दिये। इस हेतु उन्होनें कोचिंग हेतु विज्ञापन जारी करने के निर्देष दिये। बैठक में श्रीमती पावले ने शासकीय एवं अशासकीय प्रषिक्षण प्रदाताओं द्वारा विभिन्न ट्रेडों में दी जा रही प्रषिक्षण की जानकारी प्राप्त की। उन्होनें मोटर वाइडिंग, राजमिस्ती, लैब टेक्निषियन का प्रषिक्षण यथाशीघ्र प्रांरभ करने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होनें व्यवसायिक बाजार और टेलरिंग दुकान के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होनें निर्धारित स्थापन पर ही व्यवसायिक बाजार और टेलरिंग दुकान संचालित करने के निर्देश दिये। इसी तरह उन्होनें किचंन शेड का निर्माण, प्राथमिक शालाओं का माध्यमिक शाला में उन्नयन, छात्रावास आश्रम शालाओं में सोलर लाईट की व्यवस्था, पेयजल, स्मार्ट क्लास, आदि की भी जानकारी प्राप्त की।

बैठक में नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने परियोजना सलाहकार मण्डल के स्वीकृत, निर्मित और निर्माणाधीन कार्यो की प्रगति के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

इस अवसर पर जनपद पंचायत भरतपुर की अध्यक्ष श्रीमती सूखवंती बाई, जनपद पंचायत खडगवां की अध्यक्ष हद्वय सिंह, जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, बैकुण्ठपुर वनमण्डल के वनमण्डलाधिकारी इमो तेन्सू अउ सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त और परियोजना प्रशासक एल.आर.कुर्रे ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!