Advertisement Carousel

कांग्रेस ने बढ़ाई नक्सल समस्या – गृहमंत्री रामसेवक पैकरा

डोंगरगढ़ / छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री रामसेवक पैकरा हाल के ही दिनों में लगातार अपने बयानो के कारण चर्चाओं में हैं। ताजा मामला नवरात्र में मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने डोंगरगढ़ पहुँचे गृहमंत्री पैकरा ने कहा कि प्रदेश में नक्सल समस्याओं को कांग्रेस ने बढ़ाया है। मीडिया से सवाल जवाब में पैकरा ने यह बयान दिया है।

आपको बता दे कि इस नए बयान ने प्रदेश की राजनीति में आरोप—प्रत्यारोप को हवा दे दी है। राजनांदगांव में मीडिया से चर्चा के दौरान गृहमंत्री रामसेवक ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राष्ट्रीय सचिव दिग्वि​जय सिंह के बयान पर पलटवार किया। छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए दिग्वि​जय सिंह ने 26 सितंबर को नक्सल समस्या पर सरकार के खिलाफ बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि प्रदेश सरकार नक्सली समस्या हल करने में विफल है। इसके जवाब में आज गृहमंत्री पैकरा ने कहा कि नक्सल समस्या के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। कांग्रेस के लगातार सत्ता में रहने के बाद भी नक्सल समस्या हल होने की बजाय उसे बढ़ावा मिला। अब प्रदेश सरकार लगातार इस समस्या को दूर करने बेहतर काम कर रही है। आने वाले समय मे बस्तर से भी माओवादी समस्या समाप्त हो जायेगी।

error: Content is protected !!