चिरमिरी शहर की मुख्य सड़को के साथ अब 40 वार्ड की गली मोहल्लों में बनी सड़को का भी होगा कायाकल्प – विधायक डॉ.विनय जायसवाल..

  • 00 प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में क्षेत्रिय विधायक, महापौर में बनी सहमती जल्द कार्य होगा प्रगति पर..डोमनहिल, गेल्हापनी, कोरिया कालरी, पोड़ी कालरी से लेकर हल्दीबाड़ी ,बड़ा बाजार,छोटा बाजार सहित बरतुंगा कालरी का बना प्रस्ताव

कोरिया चिरमिरी / बीते 15 से 20 वर्षो के लंबे अंतराल से चिरमिरी शहर की मुख्य जर्जर सड़को को रुक रुक कर डामरीकरण पर अब लगभग विराम सा लगने लगा है पर अब भी शहर की कुछ बहुतेरी मुख्य सड़के है जो अपनी पहचान के लिए जद्दोजहद कर रही है । जो अनुमान अब कुछ ही दिनों में अपना पूर्ण रूप लेने वाली बाते आम जन मानस तक सुनाई दे रही है । इस बड़ी समस्या को लेकर गुरुवार को क्षेत्रिय विधायक डॉ. विनय जायसवाल एवं महापौर कंचन जायसवाल, एमआईसी पार्षद ओम प्रकाश कश्यप,एसओसीविल एसईसीएल ,सब इंजिनियर राजीव सालोमन सहित अन्य निगम प्रशासन के अधिकारियो की सयुक्त बैठक का आयोजन कर इन मुख्य सड़को को पुनः डामरीकरण करने का निर्देश दिया जो इस माह के अंत तक होने की सहमती बनाई गई है । इस मामले में क्षेत्रिय विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने मुख्य सड़को के बाद शहर की कुल 40 वार्ड में बनी गली मोहल्लों को जोड़ने वाली सड़को का भी प्रस्ताव रखा जिससे वार्ड वासी शहर की मुख्य सड़को को जोड़ने वाली इन छोटी छोटी सड़को की जर्जर हालत पर आक्रोशित होते है । जिसको लेकर मौके पर उपस्थित निगम प्रशासन और एसईसीएल के प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी सहमती देते हुए आज दिवस गुरुवार से इन सड़को का डामरीकरण कार्य प्रारंभ कर दिया जिसकी एक झलक शहर के गोदरीपारा कालरी के मेडिकल लाईन से लेकर चटर्जी कॉलोनी तक देखने को मिल रही है जो आने वाले एक माह के भीतर चिरमिरी के लगभग सभी 40 वार्डो में देखने को मिलेगी । इन जर्जर सड़को के डामरीकरण होने से वार्ड वासियों को मुख्य मार्गो तक जाने में अब सरल और सुगम आवागमन की व्यवस्था वाली एक बड़ी सौगात से आये दिन होने वाली छोटी बड़ी दुर्घटनाओं पर भी विराम लगेगा ।।

error: Content is protected !!