Advertisement Carousel

PM मोदी 14 जून को छत्तीसगढ़ में आईआईटी भिलाई की रखेंगे नींव

रायपुर / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 जून को छत्तीसगढ़ के भिलाई में रहेंगे। बीते बुधवार को पीएम मोदी का भिलाई आने का कार्यक्रम तय हुआ। पीएम के आने की पुष्टि दुर्ग के आईजी जीपी सिंह ने की है। पीएम मोदी के आने को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक पीएम नरेन्द्र मोदी आईआईटी भिलाई की नींव रखेंगे। साथ ही सेल के भिलाई स्टील प्लांट यूनिट के नए एक्सपांशन प्रोजेक्ट के छूटी हुई यूनिट्स का लोकार्पण करेंगे. इसके अलावा अन्य कार्यक्रम भी होंगे। तय शेड्यूल के अनुसार लोकार्पण कार्यक्रम के बाद पीएम नरेंद्र मोदी भिलाई के जयंती स्टेडियम मैदान में एक आमसभा को संबोधित भी करेंगे। पीएम मोदी के आगमन को देखते हुए सीएम डॉ. रमन सिंह ने 6 और 7 जून को पाटन दुर्ग में विकास यात्रा के सभी कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पाटन व दुर्ग के सभी कार्यक्रम को रद्द कर उस दिन मुख्यमंत्री केवल धमधा में आमसभा को संबोधित करेंगे।

error: Content is protected !!