कांग्रेस कार्यालय मे कब्जा किसका, विवाद गहराने के आसार

रिपोर्ट / मुकेश विश्वकर्मा / 9981361600
पेंड्रा / मरवाही में कांग्रेस कार्यालय का विवाद थमने का नाम नही ले रहा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी औ रछत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जोगी) के सर्मथकों दोनो ही पक्षों ने कार्यालय में कब्जे को लेकर मामला पेंड्रा रोड़ एसडीएम कोर्ट मे लगा दिए है। अब ऐसे मे बीच विवाद गहराने के आसार नजर आ रहे है।
30be64e8-e90f-4d95-b61d-365add917157दरअसल कुछ दिन पहले मरवाही स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया था तभी वहा पर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी समर्थक पहुच कर भवन में अपना कब्जा होने का दावा करने लगे जिसके बाद दोनो ही पक्षों में जमकर विवाद भी हुआ, विवाद बढता देख मरवाही पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुचकर मामले को शांत कराया और एसडीएम के आदेश के बाद तहसीलदार मरवाही अमित कुमार सिन्हा ने कांग्रेस कार्यालय को सील कर दिया। जिसके बाद अब दोनो पक्ष कांग्रेस कार्यालय में कब्जे को लेकर एसडीएम कोर्ट पेंड्रारोड पहुच गये है। कोर्ट ने भी दोनो ही पक्षों को नोटिस जारी कर सबंधित मामले और कब्जा से जूड़े दस्तावेज कोर्ट में पेश करने का आदेश दे दिया है। वही मामले की पहली सुनवाई पेंड्रारोड़ एसडीएम कोर्ट में 13 जूलाई को होगी जिसके बाद एक बार फिर मरवाही में कांग्रेस और छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के बीच विवाद गहराने के आसार नजर आ रहे है।

error: Content is protected !!