Advertisement Carousel

राज्यपाल को पर्वतारोही श्री गुप्ता ने माउंट एवरेस्ट की चोटी पर फहरायी गई छत्तीसगढ़ का लोगो वाला झंडा प्रतीक चिन्ह के रूप में भेंट स्वरूप प्रदान की…

रायपुर / राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में माउंट एवरेस्ट विजेता पर्वतारोही राहुल गुप्ता माउंटेन मैन ने सौजन्य मुलाकात की। श्री गुप्ता ने राज्यपाल को छत्तीसगढ़ शासन का वह प्रतीक चिन्ह भेंट स्वरूप दिया। जिसे उन्होंने माउंट एवरेस्ट की चोटी पर फहराया था। यह प्रतीक चिन्ह एक राज्य सम्मान के रूप में राजभवन में रखी जाएगी। राज्यपाल ने उन्हें माउंट एवरेस्ट की चोटी पर विजय पाने के लिए बधाई एवं शुभकामना दी। आपने माउंट एवरेस्ट पर विजय प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का नाम पूरे विश्व में ऊंचा किया है। आप हमारे प्रदेश के गौरव है, आपसे युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि श्री गुप्ता ने 14 मई 2018 में माउंट एवरेस्ट पर विजय प्राप्त किया था। वे प्रदेश के पहले व एकलौते पर्वतारोही है जो यह उपलब्धि हासिल की है। अपने 8 साल के करियर में राहुल ने 14 पहाड़ों की चोटियों (अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय) को अपने लीडरशिप में खुद और कई देशो के पर्वतारोहियों टीमो को फतह कराया है, 4 अप्रैल 2018 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी ने राहुल को तिरंगा फ्लैग ऑफ सेरेमनी में दिया था, जिसे राहुल ने 14 मई 2018 को दुनिया की सर्वोच्च चोटी माउंट एवेरेस्ट (8848 मी.) में फतह कर वापस 17 जुलाई 2018 को छत्तीशगढ़ राज्य के तरफ से राष्ट्रपति जी को भेंट किया था, तब से राष्ट्रपति भवन में ये ससम्मान धरोहर के रूप मे लगाया गया है। और छत्तीशगढ़ राज्य का फ्लैग जो एवेरेस्ट में लगाया गया था, आज से राजभवन का राज्य सम्मान के रूप में रखी जायेगी।

error: Content is protected !!