Advertisement Carousel

5 करोड़ 44 लाख की लागत से मेरो ग्राम जलाशय का विधायक डॉ.विनय जायसवाल ने किया भूमि पूजन

  • जलाशय के लाभ सहित ग्रामो तक पहुचने वाली नहर का भी होगा निर्माण, रवि, खरीफ की सिंचाई वाली कुल 210 हेक्टेयर भूमि होगी लंभवित

कोरिया/खड़गवां । बीते 15 वर्षो से लंबित एक बड़ी मांग पर गुरुवार को क्षेत्रिय विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने पूर्ण विराम लगाते हुए उसका अधिकृत अधिकारियों की उपस्थिति में भूमि पूजन किया जिसकी जानकारी मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीणों ने मौके पर उपस्थित होकर विधायक डॉ. विनय जायसवाल को बधाई दी और उनका धन्यवाद ज्ञापित और कहा की आपने हमारी 15 वर्षो के अधिक अंतराल से पुरानी मांग को आप ने पूरा कर दिया जिससे हम ग्राम वासी अपनी फसलों को उनका मूल रूप देने के लिए अपने खेतों में पर्याप्त मात्रा में पानी दे सकेंगे जिसके लिए हम लोगो को बारिश का इंतेजार बना रहता था।

बहरहाल राज्य सरकार की लगातार गरीब आदिवासियों सहित राज्य के किसानो को उनकी मेहनत अनुरूप हर संभव दी जा रही सौगात पर उनके व्यक्ति गत जीवन में खुशहाली से आज उनके चेहरे खिले हुए जो उनको खुद की मजबूती और उनके पैरों पर खड़ा करने का संकेत दे रहा । क्षेत्रिय विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने मेरो जलाशय का भूमि पूजन करते हुए उपस्थित ग्रामीणों को बीती सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की हमारी सरकार ठेकेदारी वाली सरकार नहीं जो बड़े बड़े ठेके देकर ठेकेदारों को दुगनी रकम दे जो जमीन में कम और कागजो पर ज्यादा दिखाई देते थे हमारी सरकार ने अपने दो वर्षो में केवल गरीब आदिवासियों,किसानो को मजबूत करने का काम किया चाहे वह राज्य में गोठानो का काम हो, गोबर खरीदी को या उनका कर्जा माफ़ करने की बात हो आज इस जलाशय के भूमि पूजन से मुझे आत्मीय ख़ुशी मिली जो बीते 15 वर्षो की भृष्टाचार्य वाली सरकार ने कभी नहीं सोचा इस जलाशय के निर्माण के बाद खरीफ सिंचाई वाली कुल 160 हेक्टेयर और रवि की सिंचाई वाली कुल 50 हेक्टेयर भूमि को इसका लाभ मिलेगा । इस जलाशय के निर्माण के बाद इससे सटे मेरो,मुकुंदपुर सहित कई ग्राम लंभवित होंगे जो आने वाले समय में अपनी खुद की ताकत से मजबूती से खड़े होंगे । विधायक विनय जायसवाल ने भूमि पूजन उपरांत निर्माण करने वाले ठेकेदार,अधिकृत अधिकारियो को पूरी ईमानदारी से निर्माण होने वाले जलाशय को बनाने के निर्देश दिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही होने पर बिलकुल बर्दाश्त नहीं करने की हिदायत दी।

कार्यक्रम को और भी लोगो ने संबोधित किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यपालन यांत्रिक खड़गवां, वरिष्ठ कांग्रेसी ओमकार पाण्डेय,युवा नेता युधिस्ठिर कमरों, मुकुंदपुर सरपंच कांति टोप्पो, मेरो सरपंच मानकुंवर, सरपंच प्रेम लाल, सरपंच प्रदीप टोप्पो, कंटेक्टर सौरव अग्रवाल, सरपंच आमाडांड लाल बहादुर सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण महिलाओं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

error: Content is protected !!